मुजफ्फरपुर, सितम्बर 21 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जैतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से डाक्टर को दिखाने के लिए आई महिला छह दिन से लापता है। उसके परिजन केस दर्ज करवाने के लिए तीन दिन से जैतपुर और सदर थाने के चक्कर लगा रहे हैं। दोनों थानों से मामला उसके क्षेत्र का नहीं होने की बात कहकर लौटा दिया जाता रहा। शुक्रवार दोपहर को लापता महिला के परिजनों का गुस्सा भड़क गया। सदर थाने पर दारोगा से नोकझोंक हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई। वहां तमाशा बन गया। अन्य पुलिस कर्मियों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत किया। परिजनों ने कहा कि तीन दिन से जैतपुर और सदर थाना पुलिस केस दर्ज करने से कन्नी काट रही है। आखिर लापता महिला की तलाश किसकी जिम्मेदारी है? छह दिन पहले महिला भगवानपुर में एक चिकित्सक से दिखाने की बात बताकर घर से निकली थी। उसका कोई पता नहीं चल...