कानपुर, अक्टूबर 10 -- कानपुर। अपने निर्धारित समय चार अक्टूबर के स्थान पर इस बार दक्षिण पश्चिमी मानसून छह दिन देरी से उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों से विदा हुआ। इस बीच गुलाबी सर्दी ने भी दस्तक दे दी है। रात का तापमान 18.4 डिग्री आ गया। यह सीजन का सबसे कम न्यूनतम पारा रहा। मौसम विभाग के अनुसार, बारिश की कोई संभावना नहीं है। इस साल मानसून की विदाई 24 सितंबर तक संभावित थी। लेकिन, इस दौरान बंगाल की खाड़ी और फिर अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान से मानसून फिर सक्रिय हो गया। ऐसे में 26 सितंबर को मानसून वापसी की लाइन झांसी में आकर रुक गई। इसे आगे बढ़ने में लंबा समय लग गया। वैसे सामान्य तौर पर चार अक्टूबर को यूपी से मानसून लौटता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, शुक्रवार को गुजरात और मध्य प्रदेश समेत उत्तर प्रदेश से भी मानसून की विदाई...