आरा, फरवरी 20 -- मेले में भटककर भोजपुर आ गई थी सीवान जिले की महिला अगिआंव, संवाद सूत्र। आम तौर पर भटकती महिला को विक्षिप्त या भीख मांगने वाली समझ कर पुलिस नजरअंदाज करती है तो दूसरी ओर इससे इतर कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं, जो मानवता की मिशाल पेश करते हैं। ऐसी ही नजीर पवना थाने की पुलिस ने तब पेश की, जब अपने घर और परिजनों से दूर भटक रही एक महिला को उसके परिजनों से मिलवाया । बताया जाता है कि उक्त महिला थाना क्षेत्र में कई दिनों से भटक रही थी। पवार गांव के नजदीक उक्त महिला पर थाना प्रभारी अनीश कुमार की नजर पड़ी, जिसके बाद उससे पूछताछ की जाने लगी । लेकिन, महिला कुछ भी नही बता पा रही थी । इसके बाद महिला पुलिस की सहायता से उसे थाना लाया गया । काफी प्रयास के बाद महिला ने अपना नाम लक्ष्मीना देवी व पति का नाम सत्येंद्र पंडित बताया। इसके बाद पुलिस तत्प...