संतकबीरनगर, जनवरी 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मतदाता सूची ड्राप्ट का पब्लिकेशन अब छह जनवरी को होगा। यह जानकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम जय प्रकाश ने दी। उन्होंने बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 01 जनवरी 2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि जारी किये संशोधित कार्यक्रम के अनुसार 06 जनवरी को मतदाता सूची के ड्राफ्ट का पब्लिकेशन कराया जाएगा। 06 जनवरी से 06 फरवरी तक दावे एवं आपत्तियों को प्राप्त करने की अवधि निर्धारित की गई है। 06 जनवरी 2026 से 27 फरवरी 2026 तक प्राप्त दावें एवं आपत्तियों का निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्...