दरभंगा, मार्च 9 -- दरभंगा। मुंबई से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट शुक्रवार को अपने निर्धारित समय से 6.28 मिनट की देर से यहां पहुंची। इसके दरभंगा पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 10.15 बजे है। हालांकि ये फ्लाइट शाम 4.43 बजे दरभंगा एयरपोर्ट पहुंची। यहां से शाम 5.15 बजे फ्लाइट ने मुंबई के लिए उड़ान भरी। फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे थे। फ्लाइट को रीशेड्यूल कर दिए जाने से उसके पहुंचने तक यात्रियों के बीच संशय की स्थिति बनी रही। कई घंटे के इंतजार के बाद फ्लाइट के पहुंचने पर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं दूसरी ओर बेंगलुरु से दरभंगा की फ्लाइट अपने निर्धारित समय से करीब एक घंटे विलंब से यहां पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.