नई दिल्ली, दिसम्बर 31 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता राजधानी दिल्ली बुधवार की सुबह छह घंटे तक घने कोहरे में डूबी रही। खासतौर पर तड़के चार बजे से लेकर सुबह आठ बजे के कई जगहों पर दृश्यता का स्तर 50 मीटर से भी कम रहा। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए ठंड और कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में मध्य रात्रि के बाद ही कोहरा घना होने लगा था। दिल्ली के पालम मौसम केन्द्र में चार बजे के लगभग घने कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक चला गया। यह स्थिति सुबह आठ बजे तक बनी रही। बाद में दिन की रोशनी बढ़ने लगी और कोहरा कुछ कम हुआ। हालांकि, दिन भर धुंध और कोहरा दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बना रहा। इसके चलते धूप भी नहीं निकली और दिन के अधिकतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.