मुंगेर, जून 11 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के दो टीम वन एवं टीम टू द्वारा छह गांव में विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम चलाया गया। टीम वन के ग्रुप लीडर इं .अशोक कुमार, वैज्ञानिक कृषि अभियंत्रण तथा टीम 2 के ग्रुप लीडर डॉ बी.डी सिंह वैज्ञानिक कृषि प्रसार तथा साथ में डॉ विनोद कुमार वैज्ञानिक शस्य शामिल थे। वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर मुकेश कुमार ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य किसानों को गांव जाकर खरीफ फसलों के लिए आधुनिक तकनीक की जानकारी देना, सरकारी योजनाओं और नीतियों की जानकारी देना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार फसल और उर्वरक चयन की जानकारी तथा किसानों से फीडबैक प्राप्त कर नवाचार दस्तावेज बनाना है। मंगलवार को टीम वन द्वारा मुरादे, गंगटा एवं दरियापुर ह...