साहिबगंज, सितम्बर 3 -- साहिबगंज। हिन्दू धर्म में अनंत चतुर्दशी का विशेष महत्व है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर इसे मनाया जाता है। अनंत पूजा पर भगवान विष्णु की पूजा होती है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजन कर उनके नाम पर 14 गांठ वाला अनंत डोरा बांह पर धारण करने से अनंत पूण्य की प्राप्ति होती है। यह पर्व जगत के पालनहार भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस शुभ अवसर पर लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। रक्षा सूत्र बांधा जाता है। लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। इसी दिन गणेश उत्सव का भी समापन होता है। इस दिन बप्पा को विदा किया जाता है और उनको पवित्र नदी में विसर्जन किया जाता है। शास्त्रीय नियमों के अनुसार, गणेश चतुर्थी पर जब बप्पा को घर में विराजमान किया जाता है तो डेढ़ दिन, ढाई दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.