किशनगंज, फरवरी 14 -- किशनगंज। उत्पाद विभाग की टीम ने गुरुवार की शाम रामपुर चेक पोस्ट से 6.250 केजी गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी मोहम्मद लालू बंगाल के बारसोई का रहने वाला बताया जाता है। उत्पाद अधीक्षक देवेंद्र प्रसाद ने बताया कि चेक पोस्ट पर कार्रवाई हुई है। रामपुर चेक पोस्ट एक व्यक्ति चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर बस से उतर कर फरार होने की फिराक में था। टीम को आशंका होने पर आरोपी व्यक्ति को खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पैकेट में गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ज्बत किया गया गांजा बंगाल के करणदिघी से किशनगंज लाया जा रहा था। जिसे किशनगंज में किसी को डिलेवरी दिए जाने की योजना थी। वहीं मजिस्ट्रेट के रूप में मौजूद सदर अंचल के सीओ राहुल कुमार की मौजूदगी में पैकेट को खुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.