लातेहार, फरवरी 19 -- बालूमाथ,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बालू पंचायत के सालेपुर ग्राम से सटे जंगल में लगाए गए छह एकड़ अवैध अफीम की खेती को पुलिस ने बुधवार को नष्ट किया हैं। जानकारी देते हुए बालूमाथ थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार ने बताया कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बालूमाथ अंचल अधिकारी विजय कुमार के साथ पुलिस की एक टीम गठित कर उक्त स्थान पहुंच कर छह एकड़ में लगे अवैध अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया। साथ ही साथ अवैध खेती करने वालों पर कार्रवाई के लिए प्राथमिक दर्ज कर चिह्नित की जा रही है। बताते चले कि अफीम की खेती और इस अवैध व्यापार में शामिल लोगों के खिलाफ लातेहार एसपी एवं उपायुक्त ने एक अभियान छेड़ रखा है। अबतक जंगली इलाकों में कई एकड़ में लगे अफीम की खेती को नष्ट किया जा चुका है। पुलिस प्रशासन के लगातार अफीम त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.