पटना, जनवरी 19 -- भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) 2017 बैच के सात अधिकारियों को कनीय प्रशासनिक ग्रेड में प्रोन्नति मिली है। उनको इस प्रोन्नति का लाभ एक जनवरी के प्रभाव से मिलेगा। गृह विभाग (आरक्षी शाखा) ने सोमवार को इससे संबंधित अधिसूचना जारी की। अधिसूचना के मुताबिक स्वर्ण प्रभात, शौर्य सुमन, विनीत कुमार, अंबरीश राहुल, प्रमोद कुमार यादव, मनीष और ललित मोहन शर्मा को प्रोन्नति का लाभ मिला है। इस प्रोन्नति के फलस्वरूप उक्त पदाधिकारियों का वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...