औरैया, जनवरी 7 -- व्हाट्सएप ग्रुप में लगातार आपत्तिजनक पोस्ट डालकर छवि खराब करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पूर्व सभासद की तहरीर पर दिबियापुर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित अनिल यादव ने थाने में दी तहरीर में बताया कि लोहिया नगर वार्ड नंबर तीन निवासी विशाल त्रिपाठी द्वारा अपने बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप एबीपी न्यूज ग्रुप में लगातार उनके खिलाफ आपत्तिजनक और मानहानिकारक पोस्ट की जा रही हैं। पीड़ित के अनुसार पूर्व में भी आरोपित ने ग्रुप में अभद्र टिप्पणी की थी। इस संबंध में पूछने पर आरोपित ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। कुछ समय तक पोस्ट बंद रहने के बाद आरोपित ने फिर से ग्रुप में वही गतिविधियां शुरू कर दीं। पीड़ित का आरोप है कि 11 दिसंबर को बड़ी सब्जी मंडी गली निवासी अंशु तिवारी की मां के नि...