चम्पावत, सितम्बर 30 -- सुंई के छमनिया तोक में हैंडपंप से लाल पानी निकल रहा है। इससे यहां पेयजल समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। छमनियां तोक की बसंती चतुर्वेदी, लक्ष्मी चतुर्वेदी, कंचन, सोनी, संजय कुमार आदि ने बताया कि लोग एक मात्र हैंडपंप पर आश्रित हैं। लेकिन हैंडपंप से लाल पानी निकल रहा है। इस वजह से लोग दो किमी दूर गलचौड़ा जंगल स्थित प्राकृतिक स्रोत से पानी लाने को मजबूर हैं। बताया कि कुछ लोग वाहनों से पानी ला रहे हैं। बताया कि इस संबंध में जल संस्थान को कई बार जानकारी दी गई। लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि जल्द हैंडपंप को ठीक किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.