छप्परपोश घर में आग लगने से वृद्धा जलने से बची
पीलीभीत, फरवरी 5 -- तड़के संदिग्ध हालत में छप्पर पोश घर में आग लग गई। इसमें सो रही वृद्धा जलने से बाल बाल बच गई। बमुश्किल उन्होंने बाहर निकाल कर जान बचाई। आग की लपटों से घरेलू सामान जलकर राख हो गया। जगह पर कब्जे को लेकर आग लगाने का आरोप लगाया गया है। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है।घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव नरायनपुर की रहने वाली प्रेमा देवी ने बताया शनिवार को वह खाना खाने के बाद अपने छप्पर पोश घर में सो रही थी। रविवार की सुबह 4 बजे लपटें होने पर उनकी आंखें खुल गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इससे वह जलने से बच गई। उन्होने बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। घटना को लेकर गांव के कई लोग पहुंच गए। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से आग पर काबू पाया। वृद्धा ने बताया घाटमपुर के एक व्यक्ति ने जमीन पर कब्जा करने की नीयत से उनके छप्पर पोश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.