गोपालगंज, फरवरी 7 -- बैकुंठपुर, एक संवाददाता। छपरा-थावे रेलखंड पर शनिवार को घने कुहासे का असर सुबह दस बजे तक देखने को मिला। इस रेलखंड पर चलने वाली सभी एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों विलंब से चलीं। जिससे जिले के विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्री परेशान रहे। शुक्रवार की रात ताप्ती गंगा एक्सप्रेस का परिचालन एक घंटा विलंब से हुआ। झूसी स्पेशल ट्रेन दो घंटे विलंब से चली। शनिवार की सुबह गोमतीनगर से छपरा जंक्शन तक जाने वाली 15113 डाउन गोमतीनगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा विलंब से चली। गोरखपुर जंक्शन से चलकर पाटलिपुत्र तक जाने वाली 15080 डाउन पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटा विलंब से चली। वहीं, छपरा कचहरी से चलकर थावे जंक्शन तक जाने वाली 55110 अप सवारी गाड़ी भी एक घंटा लेट चली। रेल सूत्रों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.