छपरा, फरवरी 7 -- छपरा, हमारे संवाददाता। छपरा सदर अस्पताल में शनिवार को जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, पटना की ओर से नि:शुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 35 बच्चों के हृदय रोग की जांच की गई। शिविर का उद्देश्य हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की समय रहते पहचान कर उन्हें बेहतर इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना रहा। शिविर में मेदांता से आईं प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ कुमारी सोनी ने बच्चों की जांच की। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों में हृदय रोग के शुरुआती लक्षण, सावधानियां और समय पर इलाज के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान कई बच्चों में हृदय से जुड़ी समस्याओं की पहचान की गई, जिन्हें आगे के इलाज के लिए रेफर किया जाएगा। मौके पर मौजूद हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर श्रद्धा रंजन ने बताया कि हर महीने के तीसरे शनिवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.