नई दिल्ली, फरवरी 14 -- बिहार के छपरा में एक 16 साल की किशोरी के साथ दरिंदगी का खेल खेला गया। बाजार से घर लौट रही किशोरी से बाइक सवार दो युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शुक्रवार को थाने में एफआईआर दर्ज कराने के बाद मामले का खुलासा हुआ। डोरीगंज क्षेत्र में बुधवार की शाम की घटना बताई जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पीड़िता के बयान पर दो युवकों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस को परिजनों ने जानकारी दी है कि बुधवार को पीड़त किशोरी बाजार से पगडंडी मार्ग के रास्ते पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान सुनसान स्थान पर बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया। उसे पकड़कर अपने ठिकाने पर ले गए और बारी-बारी से रेप की वारदात को अंजाम दिया। दुष्कर्म को बाद किसी को नहीं बताने के लिए दबाव बनाया और धमकी भी दी। युवती के बया...