संतकबीरनगर, सितम्बर 7 -- पौली, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी की तलहटी में बसे छपरा मगर्वी गांव के कुर्मियान टोला की सुरक्षा के लिए बनाया गया रिंग बांध टूट जाने से बाढ़ का पानी गांव में फैल गया है। बाढ़ के पानी से जहां सैकड़ों एकड़ फसल जल मग्न हो गई है। वही ग्रामीणों को अब बाढ़ का पानी घरों में घुसने की आशंका सता रही है। ग्रामीण अपने घरों के सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुचाना शुरू कर दिए हैं। गनीमत यह है कि कल शाम से ही सरयू नदी का जल स्तर स्थिर होने बाद नीचे उतरने लगा है। शनिवार की सुबह तक खतरे के निशान से पांच सेमी नीचे आ गया था। वहीं शाम चार बजे उसी पर स्थिर बना है। ग्रामीण नदी का जल स्तर नीचे उतरने की आस लगाए हुए हैं। जब तक जल स्तर कम नहीं होगा पानी का प्रवाह गांव की तरफ होता रहेगा। प्रशासन का कोई अधिकारी अभी तक बाढ़ से प्रभावित गांव में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.