छपरा, अगस्त 17 -- वर्षों से कागज में हो रहा है कचरे का निस्तारण करोड़ों रुपये की कंपोस्टिंग मशीन व सीमेंटेड पिट बने शोभा का वस्तु छपरा, एक संवाददाता। छपरा नगर निगम समेत जिले के नगर निकायों में वर्षों से कचरे का निस्तारण नहीं हो रहा है। जानकारी के मुताबिक जिले के प्रत्येक निकायों में लगभग एक करोड़ रुपए की लागत से खरीदी गयी कंपोस्टिंग मशीन व सीमेंटेड पिट शोभा की वस्तु बनकर रह गई हैं। छपरा नगर निगम समेत जिले में नौ नगर निकाय हैं। इनमें दो नगर निकायों को छोड़कर बाकी सभी निकाय काफी पुराने हैं। सरकार का उद्देश्य था कि नगर निकायों के कचरा को सही तरीके से निस्तारण किया जा सके लेकिन ऐसा संभव नहीं प्रतीत हो रहा है। वर्ष 2020-21 -22 -23 से राशि उपलब्ध कराई जा रही है। अमनौर के कटसा में एकीकृत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र के कार्य में प्रगति नहीं सरकार का ...