छपरा, अप्रैल 5 -- गलत तथ्य पर लगा जुर्माना एनजीटी में नगर निगम प्रशासन की पुनर्विचार याचिका खारिज वेटरन फोरम ने एनजीटी में दायर किया है वाद छपरा, नगर प्रतिनिधि। छपरा नगर निगम प्रशासन एक बार फिर चर्चा में है। निगम प्रशासन के स्तर पर एनजीटी में भ्रामक जानकारी दी गयी है। इसपर एनजीटी ने निगम प्रशासन के स्तर पर दायर पुर्नविचार याचिका को भी खारिज कर दिया है। सुनवाई के दौरान नगर निगम पर दस हजार रुपये का अर्थ दंड लगाया गया है। यह दंड नगर निगम प्रशासन के स्तर पर न्यायालय में गलत व भ्रामक तथ्यों को प्रस्तुत करने को ले कर हुआ है। मालूम हो कि एनजीटी ने वर्ष 2021 में एक महत्पूर्ण फैसले में ठोस कूड़ा के गलत प्रबंधन व निपटारा करने के आरोप में छपरा नगर निगम पर एक अप्रैल 2021 से प्रति माह दो लाख जुर्माना का आदेश है।ठोस कूड़ा प्रबंधन नियमावली के समुचित अनुप...