मेरठ, अगस्त 14 -- लोहियानगर थाना क्षेत्र के इकबाल नगर निवासी व्यक्ति ने पड़ोसी युवक पर छत के रास्ते घर में घुसने की कोशिश और अश्लील व धमकी भरे पर्चे फेंकने का आरोप लगाया है। बुधवार को पीड़ित ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। इकबाल नगर निवासी नजमुद्दीन ने बताया कि पत्नी और तीन पुत्रियों के साथ रहता है। पड़ोसी फहीमुददीन छत के रास्ते घर में घुसकर धमकी भरे पर्चे और घर को छोड़ने की धमकी देता है। साथ जान से मारने की बात भी कहता है। बीते 11 अगस्त को पुत्री छत पर शौच के लिए गई। आरोपी युवक ने लेंजर लाइट मारकर पथराव कर दिया। बेटी लहुलूहान हो गई। इस मामले में थाने पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक पीड़ित के मकान पर कब्जा करना चाहता है। उधर, एसएसपी ऑफिस में जनसुनवाई कर रही सीओ ब्रहमपुरी सौम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.