फिरोजाबाद, जुलाई 1 -- नगर निगम के पुराने निर्माण विभाग कार्यालय में अचानक छत से प्लास्टर का मलबा गिरने के कारण बड़ा हादसा होते-होते बच गया। यह हादसा सोमवार का बताया गया है। हादसे के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारियों में दहशत व्याप्त है। हादसा देर शाम का बताया जा रहा है। शौचालय के निकट पुराना निर्माण विभाग कार्यालय काफी जीर्ण-क्षीर्ण हालत में है। अधिकांश कर्मचारी काम खत्म करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक छत से प्लास्टर गिरने के कारण धमाका हुआ। इसके कारण मौके पर मौजूद कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। बाद में कर्मचारियों ने इसकी जानकारी संबंधित अधिकारियों को दी। इस संबंध में कर्मचारियों का कहना है की बरसात के समय यहां कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है जिसकी और अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है। कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि जिस समय हादसा हु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.