समस्तीपुर, जून 19 -- शिवाजीनगर। शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के नरसिंहा गांव ठीकारी टोला वार्ड 7 में छत गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृत की पहचान महेश मुखिया के पुत्र लालो मुखिया (35) के रूप में हुई। मृतक मुंबई में रहकर मजदूरी करता था। वह एक माह पूर्व गांव आया था। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात लगभग 9 बजे हल्की बारिश हुई थी। उसी दौरान मृतक लालो मुखिया अपने दो मंजिला मकान की छत से गेहूं से भरा बोड़ा नीचे उतार रहा था। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह छत से नीचे गिर गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन ने इलाज के लिए स्थानीय डॉक्टर के पास ले गए। जिसे प्राथमिक उपचार कराया गया। डॉक्टर ने स्थिति को गंभीर देखते हुए डीएमसीएच ले जाने की सलाह दी। डीएमसीएच पहुंचने पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.