बदायूं, मई 12 -- सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के नरऊ बुजुर्ग गांव में रविवार को एक बुजुर्ग की छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए, लेकिन उपचार के बजाय शव को लेकर सीधे घर लौट आए। अस्पताल कर्मचारियों के अनुसार, बुजुर्ग की मौत छत से गिरने के चलते हुई थी। परिजनों ने बिना किसी पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया। नरऊ बुजुर्ग गांव निवासी 65 वर्षीय परमी लाल किसी कार्यवश छत पर गए थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़े। गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया है। उधर, वजीरगंज थाना क्षेत्र की निवासी ब्राह्मदेवी की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन द्वारा औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.