औरैया, मई 24 -- औरैया, संवाददाता। शहर स्थित जालौन चौराहे के समीप सत्तेश्वर मुहल्ले में गुरुवार की देर शाम एक महिला मकान की छत से कूद गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घर वालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डाक्टरों ने उसे यहां देखते ही मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए चिचौली भेज दिया। जालौन चौराहा सत्तेश्वर निवासी महेंद्र कुमार पुत्र किशन चन्द्र ने बताया कि उनकी 26 वर्षीय पत्नी दीप्ति गुरुवार की देर शाम मकान की छत पर गई थी। अचानक वह छत से कूद गई और नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन दीप्ति को जिला संयुक्त चिकित्सालय ले गए जहां डाक्टर ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक दीप्ति की एक चार वर्ष की पुत्री मजीप्ति है। महिला सिटी स्कैन का डिप्लोमा कर चुकी थी। महिला के पिता अरविंद कुशवाहा न...