लखनऊ, सितम्बर 19 -- तेलीबाग के बलदेव विहार में बंदर ने छत पर कपड़े उठाने गई महिला को काट कर घायल कर दिया। परिजनों के शोर मचाने पर बंदर भागा । बलदेव विहार के ब्राह्मण टोला निवासी सुनीता शुक्रवार दोपहर बाद करीब एक बजे अचानक बरसात के कारण छत पर कपड़े उठाने गई थीं। तभी अचानक बंदर ने उन पर छलांग लगा दी। सुनीता के सिर और चेहरे को नोच लिया। शोर मचाने पर परिजन दौड़े उसके बाद बंदर भागा। घटना के तत्काल बाद महिला को परिजनों द्वारा अस्पताल ले जाया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद ,नगर निगम कार्यालय, वन विभाग सभी को सूचना दी गई लेकिन किसी ने बंदरों से बचाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। क्षेत्र के लोग बंदरों की दहशत में जीने को मजबूर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...