बांदा, मई 22 -- बांदा। संवाददाता बिजली की आवाजाही और पुलिस की गश्त न होने से चोर सक्रिय हो गए हैं। मंगलवार रात छत पर सोए परिवार को पता भी नहीं चला और शातिर अलमारी का लॉक तोड़कर 1.10 लाख रुपये नकद और करीब पांच लाख के जेवरात ले गए। परिवार के सुबह उठने पर वारदात की जानकारी हुई। शहर कोतवाली क्षेत्र के खुटला मोहल्ला निवासी बाबू न्यारिया मंगलवार रात बिजली की आंख मिचौनी की वजह से अपने पूरे परिवार के साथ छत पर सोए थे। देर रात घर में चोर घुस आए। अलमारी का ताला तोड़कर उसे रखे एक लाख दस हजार रुपये और करीब पांच लाख के जेवरात उठा ले गए। सुबह बाबू पानी पीने के लिए छत से नीचे उतरा। अलमारी खुली और कमरे में सामान बिखरा देख शोर मचाया। शोरगुल सुनकर घरवाले और आसपास के लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। मोहल्लेवासियों का कहना है...