फरीदाबाद, मार्च 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की अलग-अलग कॉलोनियों के बीच से हाईटेंशन टावर लाइनें गुजर रही हैं। इनकी चपेट में आकर हर साल लोग झुलस जाते हैं। यदि लोग छत पर न जाएं तो इन हाईटेंशन लाइनों के करंट की चपेट में आने से बच सकते हैं। इस तरह लोग अपने घर के सामान को भी जलने से बचा सकते हैं। बुधवार को बल्लभगढ़ की सुभाष कॉलोनी में 15 वर्षीय तारा नामक किशोरी खेलने के लिए पड़ोसी की छत पर चढ़ी तो वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलस गई थी और कमरे में भी आग लग गई थी। यदि किशोरी छत पर खेलने नहीं जाती तो हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से बच सकती थी। इसी वजह से हाईटेंशन लाइनों के नीचे बने घरों में रहने वाले लोग करंट लगने से झुलसते हैं। हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड के अधिकारियों का कहना है कि हाईटेंशन लाइन के करंट से बचने के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.