गिरडीह, नवम्बर 14 -- सियाटांड़, प्रतिनिधि। गुरुवार को नवडीहा ओपी क्षेत्र के कुरहोबिंदो गांव में नवनिर्मित ढलाई पर घोला मारने के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से एक राजमिस्त्री की मौके पर ही मौत हो गई। घटना दोपहर बारह बजे की है। मृतक कुरहोबिंदो गांव के ही 35 वर्षीय युनूस अंसारी, पिता सतार मियां है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने शव उठाने से इंकार कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। देर शाम तक मृतक के परिजन व जिनके घर घटना हुई, में समझौता का दौर चला। अंततः शाम पांच बजे दो लाख में बात बनी। इसके बाद मृतक के शव को दफना दिया गया। इस दौरान नवडीहा पुलिस मौके पर उपस्थित रही ताकि हंगामा ना हो सके। कैसे हुई घटना: सूत्रों के अनुसार, कुरहोबिंदो में बुधवार को विनोद यादव की छत ढलाई हुई थी। गुरुवार दोपहर छत पर घोला मारने राजमिस्त्री चढ़ा था। छत...