गाज़ियाबाद, जनवरी 19 -- मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर थाने के सामने रविवार रात बदमाशों ने जूते के शोरूम में छत के रास्ते से घुसकर दो लाख रुपये की नगद और जूते चोरी कर लिए। बदमाश सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। पुलिस जल्द घटना के खुलासे की बात कह रही है। सतीश पार्क कॉलोनी में रहने वाले राजकुमार गुप्ता का रेलवे रोड पर तीन मंजिला शोरूम है। सोमवार सुबह जब शोरूम खोला तो सारा सामान बिखरा मिला। राजकुमार गुप्ता ने बताया कि बदमाश पास स्थित बैंक की छत के रास्ते से शोरूम के अंदर घूसे। इसके बाद बदमाशों ने शोरूम का पिछला गेट तोड़ा । गल्ले में रखे दो लाख रुपये, बीस जोड़ेे जूते, लैपटॉप और अन्य सामान ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...