आजमगढ़, जनवरी 24 -- शाहगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिधारी थाना क्षेत्र के समेंदा गांव में शुक्रवार की रात को चोर घर में घुस कर लाखों का माल पार कर दिया। घर के पीछे से छत के रास्ते चोर घर में घुस गए थे। शनिवार की सुबह परिवार के लोगों को जानकारी हुई। डॉगस्क्वाड के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। सिधारी थाना क्षेत्र के समेदा गांव निवासी केशव सिंह के परिजन शुक्रवार की रात में सो रहे थे। छत के रास्ते से चोर घर में घुस गए। बक्सा, सूटकेश में रखे करीब पांच लाख के जेवर, 10 हजार रुपये नकदी, अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। परिवार के लोग शनिवार की सुबह उठे। घर में सामान अस्त व्यस्त देख उनके होश हो उड़ गए। परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो बक्सा, सूटकेश टूटा पड़ा था और सामान बिखरा हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिंक टीम के साथ जांच की।

हिंद...