जौनपुर, फरवरी 22 -- मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के गोधुआं गांव में शुक्रवार की रात छत के रास्ते एक घर में घुसे चोर बक्सों में रखा पचास हजार नगद और आठ लाख का आभूषण उठा ले गए। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को सुबह हुई। सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी रही। गोधुंवा गांव निवासी शिवपूजन दूबे का पक्का मकान है। 26 फरवरी को उनकी माता का वार्षिक श्राद्ध है जिसमें शामिल होने के लिए बेटा और बहू मुंबई से घर आए थे। घर में अपना सामान रखने के बाद बहू अपना कमरा बंद कर मायके चली गई। मकान के पीछे स्थित नीम के पेड़ के सहारे चोर छत पर चढ़ गए। आंगन में जाली नहीं लगी हुई थी। साड़ी का फंदा बनाकर उसके सहारे आंगन में उतर गए। कमरे में सो रहे लोगों को बाहर से कुंडी लगाकर बंद कर दिया। बहू के कमरे में ताला लगा हुआ था। ताला तोड़कर चोर कमरे में घुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.