संभल, मई 28 -- थाना कुढफतेहगढ़ के गांव जगदीशपुरी में मंगलवार की शाम छत से पानी निकालते समय छत भराभराकर गिर गई। जिसके मलबे में दबकर ग्रामीण घायल हो गया। जिसने उपचार के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। थाना कुढ फतेहगढ़ के जगदीशपुरी निवासी बृजलाल 52 वर्ष पुत्र रामचरन के घर की छत कच्ची है। उसने गार्डर डालकर मिट्टी डाल रखी है। सोमवार की शाम बृजलाल छत पर बारिश का पानी निकालने गया था। पानी निकालते समय अचानक छत भरभरा कर गिर गई। मलबे के साथ बृजलाल भी नीचे गिर गया और मलबे में दब गया। बाहर बैठी पत्नी ने जब यह देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर तमाम लोग वहां आ गए। जिनकी मदद से बृजलाल को मलबे से बाहर निकाला गया। परिजन उसे उपचार के लिए चन्दौसी लाए और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात करीब बृजलाल ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बृजलाल की म...