श्रावस्ती, जनवरी 1 -- इकौना, संवाददाता। संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव छत के कुंडे से फांसी के फंदे में लटका पाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इकौना थाना क्षेत्र के कस्बा इकौना स्थित मोहल्ला कबीर नगर निवासी मीरा (26) पत्नी हरीश कश्यप का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार सुबह घर के अंदर छत के कुंडे से फांसी के फंदे में लटका पाया गया। सुबह सोकर उठे बच्चे कमरे में झांकी मां का शव लटका देख रोने चिल्लाने लगे। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर दूसरे कमरे में सोए पति व घर के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा तो महिला का शव फंदे से लटक रहा था। घटना की सूचना पुलिस व मायके पक्ष को दी गई। सूचना पर मायके पक्ष के साथ ही इकौना सीओ भरत पासवान, थाना प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.