महाराजगंज, मई 23 -- सिसवा, हिन्दुस्तान संवाद।सिसवा नगरपालिका के मीराबाई नगर वार्ड में दूसरे तल पर छत की मरम्मत के दौरान नीचे गिरने से राजगीर मिस्त्री घायल हो गया। आनन-फानन में उसे सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मीराबाई नगर वार्ड के अल्कापुरम मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय धर्मराज राजगीर मिस्त्री था। बुधवार को वह इसी वार्ड के ही रामजानकी मंदिर रोड निवासी अमजद अली के मकान के दूसरे तल पर छत का मरम्मत करा रहा था। दोपहर करीब एक बजे धर्मराज छत के किनारे के हिस्से को छेनी और हथौड़ी से साफ करने लगा। तभी इसी बीच छत के किनारे का हिस्सा ढह गया, जिसके साथ धर्मराज नीचे गिर गया। गंभीर चोट लगने पर उसकी हालत बिगड़ गई। मोहल्ले के लोग उसे सिसवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित...