चित्रकूट, जनवरी 2 -- चित्रकूट। संवाददाता भरतकूप थाना क्षेत्र के रामपुर माफी गांव में बीती शाम छत की चहारदीवारी अचानक गिरने से दंपति और उनके तीन बच्चे मलबा के नीचे आकर घायल हो गए। दंपति और एक बेटी को हालत गंभीर होने पर सीएचसी शिवरामपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में भर्ती भारतपुर गांव के मजरा रामपुर माफी निवासी 38 वर्षीय सोनू वर्मा ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब सात बजे 32 वर्षीया पत्नी फूल कुमारी, आठ वर्षीया बेटी शालिनी, छह वर्षीया महक व चार वर्षीय बेटा शिवम कमरे में खाना खा रहे थे। अचानक छत की चहारदीवारी गिरी। जिससे छत में लगी पत्थर की पटिया भी टूटी। जिसका मलबा उनके ऊपर आ गिरा। फलस्वरुप नीचे खाना खा रहे सभी लोग गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने सभी को सीएचसी शिवरामपुर में दाखिल कराया। जहां से हालत गंभीर होने पर सोनू, उसकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.