मऊ, फरवरी 22 -- मऊ, संवाददाता। छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव के क्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विद्यार्थी कार्य विभाग के तत्वावधान में शीतला माता धाम मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छत्रपति शिवाजी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रांत बौद्धिक प्रमुख गोरक्ष प्रांत डॉक्टर अरविंद ने कहा कि स्वराज का दूसरा नाम शिवाजी है। विद्यार्थियों को बताया कि अपने कार्य में पूरी निष्ठा और ईमानदारी रखनी चाहिए, परिणाम अपने आप अच्छा होगा। छत्रपति शिवाजी से सम्बंधित किताबों को अधिक से अधिक पढ़ना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉक्टर रुचिका मिश्रा ने किया। इस अवसर पर बलिया विभाग के विभाग प्रचारक अंबेश, सह विभाग कार्यवाह देवेंद्र मोहन, जिला प्रचारक आर्यम, नगर प्रचारक कुमार रि...