लखनऊ, फरवरी 20 -- नवयुग कन्या महाविद्यालय के संस्कृत विभाग, राष्ट्रीय सेवा योजना, उत्तिष्ठ सेवा संस्थानम् और प्रो शारदा प्रसाद तिवारी मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर वैचारिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता क्षेत्र संपर्क प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश मनोज ने कहा कि शिवा जी का जीवन अत्यंत त्याग, बलिदान, ओजपूर्ण रहा है। शिवाजी के नाम से बहुत लोगों को समस्या भी है। छत्रपति ने हिन्दू पदपादशाही की स्थापना की उनकी माता का शिवाजी के जीवन निर्माण में तथा आगे बढ़ाने में बहुत योगदान रहा। उन दिनों मुगल शासनकाल का आक्रमण तेजी से चल रहा था। एक-एक कर शिवाजी ने सभी को व्यवस्थित किया।शिवा जी की एक कुशल प्रशासक, रणनीतिकार, मातृभक्त जैसी जीवन वृत्ति रही है। शिवाजी ने चार प्रकार की रणनीति बनाई जिनमें शाम दाम, दण्ड और भेद को प्रमुखत...