उरई, फरवरी 20 -- उरई। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर आर्यन पब्लिक स्कूल इकलासपुरा में श्री शिवाजी महाराज दीर्घा का आयोजन हुआ। इसमें महाराज छत्रपति शिवाजी के बचपन से लेकर यौवना अवस्था तक के चित्र प्रदर्शित किए गए। इन्टैक उरई अध्याय, कानपुर बुंदेलखंड प्रान्तीय कला धरोहर समिति संस्कार भारती व भारत विकास परिषद स्वामी विवेकानंद शाखा के तत्वावधान में उद्घाटन एआरटीओ राजेश कुमार और उरई नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील द्वारा मां वीणा पाणिनी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। दीर्घा अवलोकन के समय मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने कहा कि शिवाजी के कार्यकाल की वास्तविक मुद्रायें देखकर अपार हर्ष की अनुभूति हुई। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की दीर्घाओं से बच्चों को अपने इतिहास से प्रेरणा मिलती है। इसके बाद राजेश कुमार ने सभी बच्चों , अभिभावकों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.