शामली, जून 11 -- छत्रपति शिवजी महाराज जी राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की प्रातः कालिन गुरु गोविंद सिंह शाखा पर संघ उत्सव, हिन्दू साम्राज्य दिवस ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी मनाया गया l कार्यक्रम में रविंद्र कुमार सह विभाग सेवा प्रमुख बौद्धिक प्राप्त हुआ l कार्यक्रम के अध्यक्ष भूमेष कुमार व नगर संघचालक अमित कुमार ने भी बौधिक दिया। सह विभाग सेवा प्रमुख रविंद्र कुमार ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुये बताया हिन्दू साम्राज्य दिवस ज्येष्ठ शुक्ल त्रयोदशी यह छत्रपति शिवजी महाराज के राज्याभिषेक का दिवस है | शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक होना यह केवल शिवाजी महाराज के विजय की बात नहीं है । काबुल-जाबुल पर आक्रमण हुआ तब से शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक के समय तक इस देश के धर्म, संस्कृति व समाज का संरक्षण कर हिन्दूरा...