कानपुर, जून 26 -- कानपुर। पिछड़ों, दलितों और महिलाओं को शिक्षा प्रदान करने के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज ने संस्थाओं और नीतियों का निर्माण किया। यह बात छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में गुरुवार को कुलपति विनय कुमार पाठक ने छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी में कही। सीएसजेएमयू परिसर में स्थित प्रतिमा स्थल पर छत्रपति का माल्यार्पण किया गया। कुलपति ने कहा कि उनका पूरा जीवन समाज के उत्थान के लिए समर्पित रहा। कहा कि उन्होंने समाज के वंचित तबके तक शिक्षा पहुंचाने के साथ अनेक कल्याणकारी कार्य किए। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय छत्रपति के बताए आदर्शों पर चलकर प्रगति कर रहा है। कुल सचिव राकेश कुमार ने कहा कि छत्रपति को सामाजिक उत्थान के कार्यों को लेकर राजर्षि की उपाधि दी गई थी। कहा कि विश्वविद्यालय की कोशिश समाज के हर तबके त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.