गौरीगंज, जून 26 -- भादर। छत्रपति शाहूजी महाराज की 151वीं जयंती पर गुरूवार को सामाजिक और शैक्षिक संगठनों की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कम्पोजिट विद्यालय भादर प्रथम में शिक्षकों और बच्चों ने छत्रपति शाहू जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया और गुलाम भारत में महाराष्ट्र में उनके सामाजिक सुधारों का स्मरण करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष संजीव भारती ने बच्चों को छत्रपति शाहूजी महाराज के जीवन दर्शन की जानकारी दी। 26जून 1874को महाराष्ट्र के सतारा जिले में जन्मे शाहू जी महाराज ने अपने राज्य में शासन व्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन किए। उन्होंने बच्चों को अनिवार्य और निशुल्क शिक्षा और विधवा पुनर्विवाह के लिए अपने राज्य में कानून बनवाया।26जुलाई1902को...