रांची, सितम्बर 13 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। नवागढ़ के मड़ईटोली में शनिवार को पूर्व विधान परिषद सदस्य प्रखर आदिवासी ज्ञाता छत्रपति शाही मुंडा की पांचवी पुण्यतिथि मनाई गई। इनके पुत्र और भारत आदिवासी पार्टी झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रेमशाही मुंडा और भतीजा जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुंडा सहित अन्य ने छत्रपति शाही मुंडा की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभी ने एक स्वर में कहा कि छत्रपति शाही मुंडा के विचारों और सिद्धांतों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। इनकी सोच थी कि आदिवासियों का देश में धर्म कोड मिले और जैविक कृषि अभियान को आगे बढ़ाया जाए। मौके पर नवागढ़ मुखिया भुवनेश्वर बेदिया, पंचायत समिति सदस्य फाल्गुनी शाही, संतोष बेदिया, कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, हनु बेदिया, सोमरा बेदिया, नरेन बेदिया, विवेकानंद शाही, जगदीश भोक्ता, परमेश्वर...