धमतरी, अगस्त 25 -- शक, अफेयर और मर्डर! छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से 67 साल के आशिक द्वारा 37 साल छोटी प्रेमिका की हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या की वजह शक होना बताया गया है। बुजुर्ग बॉयफ्रेंड को इस बात का शक था कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी अन्य के साथ अफेयर चल रहा है। इसलिए उसने मौका पाकर चाकू गोदकर उसकी हत्या कर दी। पूरा मामला धमतरी जिले के करेली बड़ी चौकी इलाके का है। बुजुर्ग बॉयफ्रेंड का नाम जगन्नाथ मारकंडे है। वह हसदा गांव का रहने वाला है। पेशे से किसान जगन्नाथ के ऊपर 30 साल की अपनी प्रेमिका पुष्पा मारकंडे की हत्या का आरोप है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दरअसल महिला का पति बीती साल से जेल में बंद था। तब से जगन्नाथ का महिला के घर आना-जाना लगा रहता था। धीरे-धीरे दोनों के बीच दूरियां कम हुईं और प्रेम संबंध बढ़ने ...