नई दिल्ली, जुलाई 12 -- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जिला पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। 1 करोड़ 18 लाख रुपये के इनामी 23 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें 8 नक्सली माओवादियों की सबसे खतरनाक PLGA बटालियन नंबर 1 के सदस्य हैं। एक नक्सली लोकेश उर्फ पोड़ियाम भी है, जिसने साल 2012 में सुकमा कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन को किडनैप करने की घटना में शामिल था। सरेंडर करने वाले कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहे हैं। डीआईजी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल आनंद सिंह राजपुरोहित और सुकमा एसपी किरण चव्हाण के सामने 23 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में पीएलजीए बटालियन-1 में सक्रिय 8 हार्डकोर नक्सली शामिल है। इन्हें सबसे ज्याद खतरनाक माना जाता है। इसके अलावा डीव्हीसीएम 1, पीपीसीएम 6, एसीएम 4 और 12 पार्टी सदस्य शामिल हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.