रायपुर, जुलाई 5 -- छत्तीसगढ़ में मानसूनी गतिविधियां फिर तेजी आने की संभावना है। उत्तर और दक्षिण छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश का दौर जारी है। सरगुजा और बस्तर जिलों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे नदी-नाले उफान पर है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 9 जिलों के लिए ऑरेंज और सभी 24 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में भारी से अति भारी बारिश हो सकती है। तेज हवा के साथ मेघगर्जन होने और आकाशीय बिजली गिरने की घटना हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी पांच दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। बारिश का मुख्य क्षेत्र उत्तर छत्तीसगढ़ यानी सरगुजा संभाग के जिले हो सकते हैं। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक जांजगीर-चांपा, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां मेघ गर्जन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.