बलिया, फरवरी 14 -- सुखपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धनौती निवासी सीआरपीएफ जवान 30 वर्षीय राजकुमार गोंड की छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सड़क हादसे में मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही घर-परिवार सहित पूरे गांव में मातम फैल गई। माता शिवकुमारी और पिता शमशेर के रुदन-कंद्रन से लोग भी गमगीन हो गए। मृतक की पत्नी पूजा अपने मायके बांसडीह थाना क्षेत्र के मैरीटार में है। उनका तीन माह का एक पुत्र और पांच वर्ष की बेटी है। शनिवार की सुबह मृतक की पत्नी के मोबाइल पर छत्तीसगढ़ से सूचना आई कि सड़क दुर्घटना में राजकुमार समेत चार लोगों की मौत हो गई है। एक जवान की स्थिति नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही मृतक की पत्नी बेसुध हो गई। वहां से जवान के पिता को जानकारी दी गई तो परिवार में कोहराम मच गया। लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। आसपास के लोगो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.