रायपुर, मार्च 25 -- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच बीते दिन यानी सोमवार को मौसम परिवर्तन हुआ और कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ तेज हवाएं चलीं और हल्की बरसात हुई। हालांकि मंगलवार यानी आज 25 मार्च से प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज सुबह साढ़े आठ बजे तक गुजरे 24 घंटों के मौसम की बात करें तो प्रदेश के सरगुजा संभाग में अधिकतम तापमान सामान्य से उल्लेखनीय कम रहे, अन्य सभी संभागों में अधिकतम तापमान सामान्य रहे। इस दौरान प्रदेश सबसे ज्यादा तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में तथा सबसे कम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। रायपुर में मंगलवार को आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.