रायपुर, अगस्त 19 -- बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक्टिविटी तेज हो गई है। निम्न दाब का सबसे ज्यादा असर दक्षिणी छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिलों में दिख रहा है। नारायणपुर और कांकेर जिले में अति भारी बारिश हुई है। इधर मौसम विभाग ने 22 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का केंद्र मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं। बस्तर और छत्तीसगढ़ से लगे ओडिशा जिले में भारी बारिश से शबरी नदी उफान पर है, जिससे सुकमा जिला मुख्यालय का संपर्क ओडिशा से टूट गया है। झापरा पुल के ऊपर से पानी बह रहा है, जिससे वाहनों के पहिए थम गए हैं। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को कांकेर, राजनांदगांव, बालोद, दुर्ग, बेमेतरा, धमतरी, रायपुर, बलोदा-बाजार, गरियाबंद, महासमुंद और रायगढ़ जिलों के लिए भारी बारिश का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.