रायपुर, अगस्त 8 -- मानसून द्रोणिका और चक्रवाती परिसंचरण के कारण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज और दक्षिणी छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में भारी बारिश हुई है। इधर मौसम विभाग ने 27 जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। बारिश का मुख्य केंद्र मध्य मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिले हो सकते हैं। रायपुर, दुर्ग-भिलाई में गुरुवार देर शाम गरज-चमक के साथ घंटेभर बारिश हुई। बारिश के कारण लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 9 से 12 अगस्त के बीच मानसूनी गतिविधियों में और तेजी आने की संभावना जताई है। रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, कोरिया जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.